सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Young man dies after eating paneer-Manchurian two in critical condition restaurant seized in kaimur Bihar

Bihar News: पनीर-मंचूरियन खाने से युवक की मौत, दो की हालत गंभीर, कैमूर में रेस्टोरेंट किया गया सील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: भभुआ के एकता चौक स्थित जायका रेस्टोरेंट से पनीर और मंचूरियन खाने के बाद तीन दोस्तों की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर थी। परिजनों ने डॉक्टरों पर समय पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाया।

Young man dies after eating paneer-Manchurian two in critical condition  restaurant seized in kaimur Bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भभूआ जिले के कैमूर शहर के एकता चौक स्थित जायका रेस्टोरेंट से पनीर और मंचूरियन खाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य की तबीयत खराब हो गई। जानकारी के अनुसार, तीन दोस्तों ने पनीर और मंचूरियन मंगाकर खाना शुरू किया। खाने के तुरंत बाद तीनों को उल्टी होने लगी। परिजनों तीनों को सदर अस्पताल, भभुआ लेकर गए, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य दोस्तों की हालत गंभीर है।

Trending Videos


विशाल कुमार के रूप में हुई मृतक की पहचान
मृतक की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई, जो भभुआ का निवासी था। मृतक के भाई ने बताया कि रात को वह जायका रेस्टोरेंट से पनीर और मंचूरियन पैक कराकर घर लाए थे। जैसे ही उन तीनों ने खाना शुरू किया, उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी होने लगी। सबसे ज्यादा उल्टी उसके बड़े भाई विशाल कुमार को हुई। सुबह करीब 4:00 बजे परिजनों ने उसे सदर अस्पताल भभुआ ले कर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गया में शराब के नशे में पार्षद ने पुलिस पर किया हमला, एएसआई गंभीर रूप से घायल

रेस्टोरेंट सील
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की टीम ने समय पर इलाज नहीं किया। उनका कहना है कि अगर समय रहते इलाज किया जाता तो विशाल कुमार को बचाया जा सकता था। सदर अस्पताल, भभुआ के डीएस विनोद कुमार ने बताया कि यह एक फूड प्वॉइजनिंग का मामला है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई। उन्होंने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि विशाल कुमार की मौत अस्पताल आने से पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए रेस्टोरेंट को फिलहाल सील कर दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed